छोटे पर्दे की बहू के तौर पर फेमस एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने हाल ही में एक बात को लेकर चर्चा में आ गई हैं। हाल ही में देवोलीना ने कुछ ऐसा कि जिसे जानकर अपको उनपर गर्व होगा। दरअसल, देवोलीना ने हाल ही में के मुश्किल वक्त में एक प्रेग्नेंट महिला की मदद की। देवोलीना ने सिर्फ अपनी मदद से से उस महिला की जान बचाई बल्कि उसके होने वाले बच्चे की भी जान बचाई। इसके बाद उस महिला ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। आइए जानते हैं पूरा ममला...
दरअसल, चेन्नई की एक महिला रम्या ने अपील की थी कि उन्हें तुरंत 'O नेगेटिव' ब्लड चाहिए। उनकी ननद प्रेग्नेंट थी और जल्द ही उनकी डिलीवरी होने वाली थी। आपको बता दें कि ये 'O नेगेटिव' ब्लड ग्रुप बहुत ही रेयर है। इसका आसानी से मिलना बहुत मुश्किल है। इसलिए अस्पताल से भी कोई इंतजाम नहीं हो पाया। 'O नेगेटिव' की ऐसी हालत में मिलना काफी मुश्किल है। ऐसे में उन्हें काफी दिक्कतें हो रही थीं। तभी रम्या ने सोशल मीडिया पर मदद मांगी। कोई रास्ता नहीं मिलने पर आखिर में उन्होंने वीरा के फेसबुक पेज पर मदद मांगी। आपको बात दें कि वीरा पेज को फेसबुक पेज देवोलीना के 4 फैन मिलकर चलाते हैं। इस पर वह जरूरतमंद लोगों की मदद करते हैं। वीरा के जरिए रम्या के परिवार को 'O नेगेटिव' ब्लड मिला। रम्या की ननद को हेल्दी बेबी हुई। जिसके बाद रम्या ने देवोलीना भट्टाचार्जी को ट्वीट कर के 'शुक्रिया कहा।
रम्या ने ट्वीट कर लिखा, 'मुझे समझ नहीं आ रहा मैं देवोलीना का शुक्रिया कैसे करूं। कल मेरे भाई की पत्नी हॉस्पिटल में एडमिट थीं। वह बच्चे को जन्म देने वाली थीं, लेकिन उस समय '0 नेगेटिव' ब्लड की जरूरत थी। लॉकडाउन के समय हमें कोई हेल्प नहीं मिल पा रहा था। मैंने फिर वीरा से कॉन्टैक्ट किया और उनकी मदद से हमें 'O नेगेटिव' ब्लड मिला।